डोभी। क्षेत्र हरिहरपुर-बरैछाबीर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास टीलो कि हजारों फिट मिट्टी अवैध खनन कर बेचा जा रहा है। जब कि मिट्टी खुदाई वाले जगह के पास ही प्रसिद्ध संत कीनाराम कि पावन तपोस्थली, डोभी का ऐतीहासिक किला एवं सात कोश डोभी व चौदह कोश कठेसर के डीह बरैछाबीर का स्थान है। जहा पूरे साल मेला लगा रहता है।
इस स्थल पर जाने-आने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क एवं पुल बनाया है। जिसके तैयार होते ही खनन माफियाओं कि नजर इस स्थान पर पड़ गई। अवैध खनन का करोबार फलने फूलने लगा। सब कुछ जानते हुए भी तहसील से लगायत थानेदार तक सभी अपनी आंख बंद किए हुए है। हरिहरपुर मात्र इस बात कि बानगी भर है। यहा गांव में आने जाने के लिए बनी कम भार वाहन छमता वाली सड़क पर ओभर लोड भारी वाहनों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। ।जिसकी शिकायत पीडब्लूडी ने पत्र लिख कर एसडीएम केराकत एवं एसओ चंदवक से की है। किंतु आज तक किसी ने कोई पहल नहीं किया। जब की मिट्टी लदी ट्रकें थाने के बगल से ही पूरी रात आती जाती है। समय रहते इसे नहीं रोका गया तो उक्त धार्मिक पर जाने वाला रास्ते बंद हो जाएगा।