फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के सामने से मिट्टी खुदाई से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। तियरा बाजार से जिला मुख्यालय तक सड़क की पटरियों को बनाने के लिए लोगों के घरों के सामने से मिट्टी खोदी जा रही है। जिसको लेकर इमामपुर के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने दूसरे स्थान से मिट्टी लाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन व सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तियरा बाजार से जिला मुख्यालय तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों पटरियों के किनारे बसे लोगों के घरों के सामने से मिट्टी खोद रहे हैं। जिससे उनके घर के सामने गडढ़ा हो जा रहा है। जिसमें लोगों के गिरकर चुटहिल होने का डर बना हुआ है। इसको लेकर इमामपुर बाजार निवासी शंकर सेठ, अमित, मनोज, अनिल मोदनवाल, शिव पूजन माली, बिनोद, बनारसी, जंगबहादुर ने कहा कि आवास के सामने से मिट्टी खोदे जाने से मना किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा जेसीबी से जबरन मिट्टी की खुदाई की जा रही है। मना करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जा रहे हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र इसको रोकने कीमांग की है। ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन व सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें