फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी ने चुनावी रणनीति पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व जौनपुर लोकसभा चुनाव के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा चुनावों में माइक्रो मैनेजमेंट के तहत जनता के बीच संपर्क एवं संवाद स्थापित करेगी। मार्च एवं अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक जिले में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यक्रम तय किए गए हैं, जो विधानसभा स्तर पर होंगें। वह गुरुवार को नगर के एक होटल में आयोजित जौनपुर की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल के चुनावी अनुभवों को साझा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जौनपुर लोकसभा 73 के प्रभारी बनाए गए है। इनके मार्ग दर्शन में हम सभी कार्यकर्त्ता लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक हरिश्चंद्र सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा रघुराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, अजीत प्रजापति, जिला मंत्री सुशील मिश्रा, सुनील सेठ, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, अभय राय, दिव्यांशु सिंह, रिद्धिमा सिंह, राजू दादा, श्याम मोहन अग्रवाल, रविन्द्र नारायण सिंह, यादवेन्द्र मिश्रा, दीपक सिंह मांटो. अम्बुज तिवारी, अशोक शुक्ला, संजय मौर्या सहित संचालन समिति के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें