फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए लाभार्थियों का नाम फिर जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के धनेजा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर जनवरी माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान 53 लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने की शिकायत की। उन्होंने लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 53 लाभार्थियों का नाम पात्र गृहस्थी में शामिल था। इनको दिसंबर माह में राशन का वितरण भी किया जा चुका है लेकिन जनवरी माह में दुबारा राशन वितरण के दौरान उनका नाम सूची में नहीं पाया गया। उनको राशन नहीं मिल पाया है। जिस पर रोष प्रकट करते हुए राशन कार्ड सूची से हटाए गए लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। पत्रक देने वालों में बसंतलाल, राकेश कुमार, अनीता देवी, सरोजादेवी, लक्ष्मीना, इंद्रावती, माधूरी, प्रियंका देवी, करमराज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें