फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से हुई सामुहिक शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मान्यवर कांशीराम सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जहां विवाह उत्सव कार्यक्रम में पांच पुरोहितों ने विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराया। इस अवसर पर राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समारोह में चार जोड़े विकासखंड करंजाकला, 11 जोड़े नगर पालिका जौनपुर के रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रति शादी 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसमें 35 हजार लाभार्थी के खाते में और दस हजार शादी के सामान आदि पर व्यय किया जाता है। छह हजार रुपये प्रति शादी व्यय, शहनाई वादन, मंच सज्जा, फूल माला आदि पर किया जाता है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी साहब शरन, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी शाहगंज मो. आसिफ, सहायक विकास अधिकारी करंजाकला नमन राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कृष्णचंद्र, शाहगंज लालचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें