जौनपुर। अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने टीवी अस्पताल परिसर में चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषण की। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सहयोग के लिए वह आभारी हैं। डा. रजनीश द्विवेदी ने अपने पांच सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए कहा कि अन्याय और शोषण के लिए खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल में उन्हें राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, आशा बहू संगिनी एसोसिएशन ने सहयोग किया है।