खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पीएचसी पर प्रदर्शन किया। संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि एक ही काम के लिए अलग-अलग वेतन दिया जाना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. फैजान, डा. फहीम, दिनेश मौर्य, अशोक कुशवाहा, पूनम राय, अनीता बिंद आदि संविदा स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।