फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजा गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में 75 हजार संविदा कर्मचारी और दो लाख आशा बहुओं के साथ अन्याय हो रहा है। संविदा कर्मचारियों के लिए पद सृजित कर उन्हें समायोजित किया जाए। समान कार्य के लि समान वेतन दिया जाए। विशिष्ट सेवा नीति के तहत नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाए। ठेकेदारी प्रथा से छुटकारा दिलाया जाए। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 22 जनवरी से हड़ताल पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी आंदोलन की रणनीति तय कर चुके हैं। संघ के अध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों की उपेशा कर रही है। ज्ञापन देने वालों में डा. आनंद, डा. रजनीश द्विवेदी, डा. हेमंत, डा. सौरभ, डा. दिनेश, डा. राजेश सिंह, डा. प्रदीप सिंह, डा. सर्वेश मिश्र, डा. विजय यादव, साकेत प्रधान, आनंद तिवारी, मनोज यादव, विवेक अस्थाना, डा. संतोष यादव, सुशील अग्रहरि, राजेश श्रीवास्तव, डा. जर्नादन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें