जौनपुर। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि सांई मंदिर, टीडी कालेज के निकट मनाई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी कमला प्रसाद सिंह ने जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा था। उनका सरल स्वभाव ही उनकी विशिष्ट पहचान थी।
पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह पूर्वांचल में ही नहीं पूरे राज्य में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह ने विवि से लेकर कताई मिल की स्थापना तक काम किया। तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालय, इंदिरा गांधी स्टेडियम की स्थापना श्रेय उन्हें है। कांग्रेस नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, चंद्रेश मिश्र, अनिल सिंह डॉ डीआर सिंह, राजीव प्रकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह , प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, जय प्रकाश साथी, विशाल सिंह हुकुम ने श्रद्धांजलि दी।