फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल से 70 प्रतिशत बीमारियों से होता है बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। एडीओ पंचायत प्यारेलाल सोनकर ने कहा कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण बीमारी तेजी से बढ़ रही है। साफ पीने के पानी की व्यवस्था करके हम 70 फीसदी बीमारियों से बच सकते हैं। शनिवार को ब्लॉक परिसर में शुद्ध स्वच्छ पेयजल की जागरूकता कार्यक्रम के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सही तरीके से हाथ नहीं धोने के कारण काफी बच्चे प्रतिदिन बिमार पड़ जाते हैं। कुपोषण से बचाव के लिए शुद्ध पेय जल एवं संतुलित आहार ही जरूरी है। नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से जन समूह के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में बीमारियों की रोक थाम के लिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में प्रशिक्षक दिग्विजय पांडेय, रणजीत सिंह, प्रदीप भारती ,हवलदार यादव, सुरेश सिंह अजय सिंह, अभिषेक उपाध्याय, प्रदीप श्रीवास्तव ,अखिलेश कुमार, स्मिता आदि उपस्थिति रहे। संचालन आलोक तिवारी एवं अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें