डोभी। सैनिक बंटवारे, राजस्व व पेंशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। देश की रक्षा करने वालों के हित में बातें बड़ी-बड़ी की जाती हैं लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता नहीं दिखाई जाती। यह बात भूतपूर्व सैनिक संगठन के नंदलाल सिंह ने कही। वह रविवार को भूतपूर्व सैनिकों की बैठक में बोल रहे थे। 0
उन्होंने कहा कि बहुतेरे ऐसे सैनिक हैं जो पारिवारिक बटवारे, राजस्व से संबंधित विवाद, पेंशन निर्धारण की समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन के माध्यम से प्रयास किया जाएगा। पूर्व सैनिक श्रीकृष्ण सिंह ने संगठन की मजबूतीऔर आपातकालीन कोष बनाने पर जोर दिया। कहा कि जरूरत पड़ने पर इस कोष से भूतपूर्व सैनिकों की सहायता की जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कमरुद्दीन अंसारी ने किया । इस अवसर पर रामधनी यादव, शिव लखन मौर्य, संजय तिवारी, परशुराम सिंह, भैयालाल यादव, रामानंद दुबे,फौजदार मौर्य आदि उपस्थित रहे।