फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष जयलाल सरोज के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर किसानों की समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उन्होंने छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की।
विज्ञापन

धरना सभा में जयलाल सरोज ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या हल करने की कोई पहल नहीं कर रही है। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों की समस्या मनरेगा में समस्त खेत मजदूरों को साल में 250 दिन रोजगार व 3 सौ रुपया मजदूरी देने की मांग की। गरीब पात्रों को खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड देने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, नहरों में पानी छोड़ने, सरसरा, हरद्वारी गांव में राशन कार्ड वितरण में गड़बड़ी दूर करने, इंदिरा आवास आवंटन में धांधली की जांच और विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन पात्रों को देने की मांग की। बीडीओ की अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि फूलचंद व राजेश को ज्ञापन सौंपा। जियालाल, रवींद्र कुमार मौर्य, अर्जुन पाल, राजनाथ, गिरधारी, नारद मुनि, भूलन बौद्ध, अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें