जौैनपुर। बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंड लाइन सेवा शहर में पिछले चार दिनों से ध्वस्त है। उमरपुर दूरभाष केंद्र से सम्बद्ध तीन सौ से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं। नगर के पालिटेक्निक चौराहे के निकट केबल कटने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। केबल ठीक करने के लिए विभाग के पास संसाधन नहीं हैं। संचार सेवा ठप होने से जहां एक तरफ उपभोक्ता परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ राजस्व को भी भारी क्षति हो रही है। यूबीआई, एसबीआई की शाखा व एलआईसी कार्यालय का काम काज प्रभावित हुआ है।
बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज उमरपुर से नगर के नईगंज, उमरपुर, रुहट्टा, पालिटेक्निक, अहमद खां मंडी, मुरादगंज, तारापुर, सुंदरपुर, बैंकर्स कालोनी समेत दर्जन भर से अधिक मोहल्लों के करीब तीन सौ उपभोक्ता संबद्ध हैं। इन इलाकों में यूूनियन बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी आफिस समेत कई गैर सरकारी संस्थानों के कार्यालय हैं जहां बीएसएनएल की ब्राडबैंड और लैंडलाइन की सेवा है। पिछले मंगलवार को पालिटेक्निक चौराहे के पास नगरपालिका द्वारा चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बीएसएनएल की मुख्य केबल कट गई। केबल कटते ही बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायतें एक्सचेंज के अधिकारियों के पास आने लगी। अधिकारी शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का भरोसा देते रहे लेकिन इसी भरोसे के साथ चार दिन का समय बीत गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। संचार सेवा ठप होने के चलते प्रभावित बैंक और एलआईसी आफिस आने वाले उपफोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में बीएसएनएल के मंडल अभियंता अमित कुमार का कहना हा कि केबल को जोडने के लिए संसाधन नहीं है। इसके लिए ऊपर िके अधिकारियों को अवगत कराया गया है। संसाधन उपलब्ध होते ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।