मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते वर्ष 22 जून तक ही प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का फरमान जारी किया था। लेकिन जिले में इसका असर अब दिख रहा है। हालांकि गड्ढों में सिर्फ मिट्टी ही भरी जा रही है। जलालपुर विकास खंड के सुगुर्दीपुर गांव को मुख्य मार्ग जलालपुर तक जोड़ने वाले पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर गिट्टी की बजाय सिर्फ मिट्टी भरी जा रही है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि बजट कम होने के कारण ऐसा किया गया है। सीमित बजट में सड़कों को किसी प्रकार गड्ढा मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।