जौनपुर। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 26 दिसम्बर से शुरु है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। उक्त अवधि में 7 जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित है। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने दी है।
उन्होंने समस्त बूथ लेविल अधिकारियों एवं पदाभिहित अधिकारियों को उक्त विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर दावा व आपत्ति प्राप्त करने और बूथ लेविल अधिकारी पुनरीक्षण की अवधि में घर-घर सर्वे के दौरान प्रतिदिन दावा व आपत्तियां लेने का निर्देश दिया। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारूप6 नाम बढ़ाने, प्रारूप 6ए प्रवासी नागरिक,प्रारूप 7अपमार्जन हेतु, प्रारूप 8 संशोधन एवं प्रारूप 8ए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थल परिवर्तन के लिए आवेदन किया जा सकता है। जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों की सूची जनपद की वेबसाइट जौनपुर डाट एनआईसी डाट इन पर उपलब्ध है।
राजस्व कार्यों की मासिक बैठक 6 को
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में 6 जनवरी को शाम 5 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मे मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्व कार्यों की मासिक प्रगति समीक्षा की जाएगी।