फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों की फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौराबादशाहपुर बाजार में नही रूकती रोडवेज की बसेंगौराबादशाहपुर। स्थानीय बाजार में रोडवेस बसों का ठहराव नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पास होने के बावजूद लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। गौराबादशाहपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने वाला है। इसके बावजूद इस रोड पर चलने वाली रोडवेज बसें यहां नहीं रुकती। जिसकी वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरन यात्रियों को डग्गारमार वाहनों पर लटक कर जाना पड़ता है। सोनौली, गोरखपुर,आजमगढ़, मऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर आदि जिलों के लिए इस रुट से बसे चलती है। क्षेत्र के आस पास गांवों के लोग प्रति दिन शिक्षा और रोजगार हेतु शहर आते जाते रहते है। जिसके लिए उन लोगों ने मासिक पास बनवा रखा है। यात्री बस स्टाप पर खड़े होकर बसे रोकते है मगर बसों के ठहराव नहीं होने से मजबूरी में उन्हें प्राइवेट डग्गारमार वाहनों से यात्री करनी पड़ती है। जिसमें उन्हें आर्थिक और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ता है। जिला मुख्यालय शिक्षा ग्रहण करने वाले प्रतिदिन आने जाने वाले स्कूली बच्चों में आशुतोष मौर्या, छोटू गुप्ता, बिकास साहू, अश्वनी मौर्य, अभिनव सिंह, विशाल राजभर, एवं अधिवक्ता जोगेन्द्र सरोज ने बताया की हम लोग बस की राह देखते ही रहते है। चालक बसेें लेकर चले जाते है। जिससे हम लोगों को डग्गरमार वाहनों से यात्रा करना पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें