फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध दवा व्यापार पर लगे लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दवाओं के अवैध व्यापार का स्वयं दवा व्यवसायियों ने विरोध शुरू कर दिया है। केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने औषधि निरीक्षक उदयभान सिंह से मिलकर अवैध दवा व्यवसाय पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सचिव राजेंद्र निगम के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक को ज्ञापन देकर दवा विक्रेताओं ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दवाएं गैर लाइसेंसी दुकानों, किराना, जनरल स्टोर और पशु आहर विक्रेताओं के यहां बेची जा रही हैं। इससे नकली, प्रतिबंधित और अधोमानक दवाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रतिबंधित आक्सीटोसिन दवा धड़ल्ले से बेची जा रही है। फीजियोथेरेपी सेंटर और जिम संचालक भी दवा व्यवसाय धड़ल्ले से कर रहे हैं। इन्हीं अवैध व्यवसायियों के यहां नशीली दवाएं और प्रतिबंधित कफ सीरप बेचे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कर्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक दिलीप गुप्ता, अध्यक्ष राजय यादव, सचिव राजेन्द्र निगम, चेयरमैन महेंद्र गुप्ता तथा रितेश श्रीवास्तव, सतीश सिंह, अमित मौर्या, इरफान अहमद, ध्रुव जायसवाल, महेंद्र श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें