फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के गरीबों तक पहुंचेगी केंद्र की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के जिला कार्यकारणी एंव भारतीय जनता पार्टी बरसठी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक कटवार बाजार में हुई। जिसमें बूथवार प्रधानमंत्री की सभी विकास योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाने पर बल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना को गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा। तभी हम मिशन मोदी को पूरा कर पाएंगे।मिशन मोदी के जिलाध्यक्ष योगी संजय सिंह, जिला महामंत्री शिवबहादुर यादव, जिला प्रभारी बद्रीनारायण सिंह, काशी प्रान्त के महामंत्री सत्यशील जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.अभिषेक रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष सीमा सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र दूबे, मंडल महामंत्री प्रमोद सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, रमेश तिवारी, जंगबहादुर बिन्द, नंन्देश यदाव, देवी प्रसाद यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जगनारायण बिंद ने किया। संचालन संजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें