विकास खण्ड के रावतपुर वीरभानपुर गांव में मंगलवार को पूर्व स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदरेज सिंह के नाम से बने गेट का शिलान्यास पूर्व सांसद धनन्जय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु द्वारा किया गया। शिलान्यास के दौरान धनज्जय सिंह ने कहा कि सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्व. उदरेज सिंह जैसे क्रान्तिकारियो की बदौलत ही हम देश मे चैन की सांस ले पा रहे है। प्रिंशू सिंह ने कहा कि इन बीर सपूतों के नाम से सड़क का नाम व गेट होना गर्व की बात है। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, सुबाष सिंह, बेचू सिंह, पृथ्वीराज सिंह, मुनिराज यादव, जमादार, लल्लू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।