फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता हाजी सिद्दीक का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडी समिति की स्थापना की मंजूरी वर्षभर पहले ही दी मगर स्थानीय राजस्व प्रशासन द्वारा भूमि चिह्नित करने के कार्य मे रुचि नहीं होने के कारण मंडी की स्थापना नहीं सकी। व्यापारी और किसान परेशान हैं। इसके अलावा सड़क जाम होने के कारण नागरिकों को आवागमन में असुविधा हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मंडी के लिए भूमि अधिग्रहण करने की मांग की है। नगर में व्यापारियों द्वारा मंडी स्थापना की मांग लगातार जारी है। मंडी के अभाव में रोड पर ही दुकानदार अपना सामान ठेला लगाकर बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में सड़क जाम होने से आवागमन बाधित होता है। नगर के शाही रोड पर तहसील के पीछे पूरी तरह से सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। सड़क पर ठेला और अस्थाई दुकानों का निर्माण किया गया है। इसी स्थान से व्यापारी और किसान अपना कारोबार करते हैं। नगर में दुकान लगाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर सामान रखकर बेचना व्यापारियों की मजबूरी है। ऐसे में रोड पर दुकानदारों का पूरा कब्जा होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें