तहसील बार यूनियन के चुनाव के लिए मंगलवार को आठ पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कांटे का मुंकाबला होना तय है। अध्यक्ष, महामंत्री और 5 वर्षीय कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद को छोडक़र शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष, महामंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो-दो नामांकन दाखिल होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। चुनाव समिति के महेन्द्र पाण्डेय, सुबाष शुक्ला तथा विजय बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव 6 जनवरी को होना है। अध्यक्ष पद के लिए देवनाथ मिश्रा और नम: नाथ शर्मा, महामंत्री के लिए राजवंत कुमार और हीरेन्द्र यादव चुनाव मैदान में हैं। 5 वर्षीय कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद यादव और रितेश श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोक दिया है। खासकर अध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर चुनाव में कांटे का मुकाबला होना तय है।