फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के जश्न में डूबे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नव वर्ष के मौके पर लोग जश्न में डूबे रहे। कोई मंदिरों में दर्शन के लिए गया तो कुछ लोग परिवार के संग शाही किला एवं पार्कों में बच्चों के साथ जाकर जश्न मनाए। शाही किले में बच्चे धमाल मचा रहे थे। पूरा किला परिसर पिकनिक स्पॉट एवं मेले जैसा दिख रहा था। पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट पार्क में भी लोगों की भीड़ रही। चौकियां धाम और मैहर मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रेस्टोरेंटों में भी भीड़ रही। लोगों को लुभाने के लिए रेस्टोरेंट सजाए गए थे।
नए साल का जश्न मनाने के लिए खासकर युवा वर्ग में खासा उत्साह था। बाइक पर तीन-तीन की संख्या में सवार होकर युवक पूरे शहर में धमाल मचा रहे थे। शाही पुल, शाही किला पर अधिक भीड़ रही। पार्कों में लोग खाने-पीने का सामान लेकर गए थे और वहां परिवार और बच्चों के साथ बैठकर खाए पीए। उधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपनी कर्मचारी परिषद की टीम संरक्षक सीबी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. लालमणि सिंह, जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, संघर्ष समिति अध्यक्ष केडी यादव, उपाध्यक्ष अश्विनी जायसवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, बडरेआलम, इं. जेडी सिंह, शरद पटेल के साथ अधिकारियों से मिलकर बुके देकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

0000
दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष
जौनपुर। अंग्रेजी नव वर्ष की धूम जनपद में चहुंओर मच रही है जिसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन करके सभी लोग अपने-अपने अंदाज में सेलीब्रेट कर रहे हैं। वहीं सामाजिक संस्था जेसीआई चेतना ने नगर में स्थित महिला दीक्षा विद्यालय में संचालित स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ नये वर्ष की पहली सुबह की शुरूआत किया। इस दौरान संस्था की तरफ से सभी बच्चों को तमाम खाद्य सामग्री वितरित किया गया। संस्थाध्यक्ष चारू शर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने अंदाज में नये साल का जश्न मना रहे हैं परन्तु जेसीआई चेतना द्वारा इन बच्चों के साथ कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह है कि इन बच्चों को सामाजिकता से अलग न रखा जाय। सचिव कल्पना केसरवानी ने कहा कि बच्चे इस कार्यक्रम में इतने उत्साहित थे कि सभी ने खूब जमकर आनन्द उठाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजू पासवान, संयोजक दीप्ति बैंकर, नीतू गुप्ता, मेघना रस्तोगी, रीता, ममता, पूनम, संचिता, कंचन, अंजू पाठक, रेनू, रीचा गुप्ता, सोनी, सुधा बैंकर, प्रतिमा गुप्ता आदि उपस्थित रही। उधर जेसीआई जौनपुर ने भी अभिनंदन समारोह संतोष अग्रहरी की अध्यक्षता में हर्ष एवं उल्लास के साथ ख्वाजा दोस्त में मनाया। संदीप पाण्डेय के भजन गीत के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विविध प्रकार की प्रतियोगिता एवं खेल में तम्बोला (हौजी) गेम के विजेता साहिब सिंह, रोहन श्रीवास्तव, सत्यम अग्रहरि एवं महक मौर्या रही। ‘दम भरो दम, नहीं किसी से कम’ में पुष्कर जायसवाल, अनुभव सेठ, दक्ष वाधवा, सोनल शाह एवं धैर्य जायसवाल विजेता रहे। ‘म्यूजिकल चेयर’ गेम में वर्तिका जायसवाल, दिव्यांशी अग्रहरि, स्पर्श जायसवाल, दक्ष वाधवा विजेता रहे। ‘अपनी टोपी उसके सिर’ गेम के विजेता अनिल गुप्ता एवं संतोष अग्रहरि रहे। ‘गीत गाता चल’ अंताक्षरी प्रतियोगिता में नीलम जायसवाल एवं संदीप पाण्डेय ने बाजी मारी। ‘आओ बने मास्टर माइंड’ में सहभागिता कर सभी जेसीलेट बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ‘अपनी किस्मत आपके हाथ’ प्रतियोगिता में पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर, शशांक सिंह रानू, रमेश श्रीवास्तव, स्वर्णिमा जायसवाल विजेता रही।
विज्ञापन

प्रीती गुप्ता, दीपिका अग्रहरि, किरन सेठ, संयोजिका रविन्दर कौर, अनीता सेठ, ज्योति जायसवाल, सोनी, मंजू, नीतू, नीलम, सीमा, पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष आलोक सेठ, मण्डल कोआर्डिनेटर राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, चन्द्रशेखर जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, संजीव, मनोज अग्रहरि, संजय गुप्ता, गौरव सेठ, राधेश्याम जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश जायसवाल, अतुल गुप्ता, नीरज जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, पंकज सिन्हा, डा. प्रशांत द्विवेदी, डा. मिथिलेश श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, दीपक वाधवा, धर्मेंद्र सेठ, आशुतोष जायसवाल, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें