फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। बोलेरो सवार बदमाशों ने रविवार को फैजाबाद से सतहरिया आ रहा ट्रक लूटकर इलाहाबाद की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

फ़ैजाबाद निवासी ट्रक चालक दीप नारायण माल लादकर सतहरिया आ रहा था। वह मुंगराबादशाहपुर के गौरैयाडीह के पास पहुंचा ही था कि तभी बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक चालक की कनपटी पर असलहा सटा दिया। इसके बाद चालक को ट्रक से उतारकर बोलेरों में बैठा लिया और उसे रानीगंज प्रतापगढ़ में फेंक दिया। जबकि बदमाश ट्रक को इलाहाबाद की तरफ़ लेकर भाग निकले। लोगों ने इसकी जानकारी प्रतापगढ़ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रतापगढ़ पुलिस ने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष केके मिश्र को मामले की जानकारी दी। चालक तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक को लेकर बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें