गरीब महिला को कंबल देते नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव
जौनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में लगभग 200 गरीबों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।
उन्होने कहा कि सरकार जरूरतमंदों की तमाम योजनाओं के तहत मदद कर रही है। 16 नवंबर के शासनादेश के तहत प्रदेश के 350 तहसीलों में सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। हर तहसीलों में 50 लाख रुपये कंबल एवं अलाव जलाने के लिए दिया जा रहा है। एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गरीब व असहाय व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान प्रेक्षागृह में सदर तहसील के 200 गरीबों और विभिन्न ग्रामों में 900गरीबों को कंबल का वितरण किया जा चुका है। साथ ही सदर तहसील क्षेत्र में 15 स्थानों पर अलाव भी जलवाया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बांकेलाल सोनकर, भाजपा जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव व तहसीलदार सदर आशाराम वर्मा आदि तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।