फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामायनी ट्फेन के एसी बोगी में पथराव, टूटा शीशा

विज्ञापन
पथराव में टूटा कामायनी की खिड़की का शीशा
विज्ञापन
मीरगंज। कुर्ला से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस में बुधवार की शाम सरायचण्डी स्टेशन के पास कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया जिससे बी वन बोगी का शीशा टूट गया। बर्थ में कोई यात्रा नहीं कर रहा था। कन्ट्रोल की सूचना जंघई आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड किया।कामायनी ट्रेन में सरायचण्डी स्टेशन के पास उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया जिससे ट्रेन का बी-वन कोच का शीशा टूट गया जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बर्थ में कोई यात्री यात्रा नहीं कर रहा था जिससे किसी को चोट नहीं लगी। रेलवे के कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविंद सिंह व कांस्टेबल सत्यनारायण यादव ने ट्रेन के जंघई स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन को अटेंड करके अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ कर मामले की जांच की। सहायक प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला इलाहाबाद क्षेत्र का होने की वजह से जांच की फीडबैक कंट्रोल को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें