फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
गोकुल एकेडमी में मना क्रिसमस डे
विज्ञापन
जौनपुर। होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा के सभागार में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को सौहार्द और मानवता और विनम्रता का संदेश दिया गया। प्रभू ईशू के जीवनगाथा को बताया गया। ईशू के जन्मदिन को नाटक के माध्यम से छात्रों ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर आयुष सेठ, कृष्णा, तेजस्व वीर प्रताप, आदित्य, पार्थ, युवराज, तनवी, मानवी, उन्नति आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सिंह ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में बताया। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्रिसमस का पावन पर्व ग्रैंड पैरेंट्स डे के रूप में मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में डा. संदीप सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर कृपाशंकर सिंह, ज्ञानती सिंह, डा. पीके सिंह, डा. शीला सिंह की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

उधर एमयूएस पब्लिक स्कूल लखौवा में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, डा. पीसी विश्वकर्मा मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर यादव व शिक्षक नेता धमेन्द्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट रजनीश श्रीवास्तव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुत किया। मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा. ओम प्रकाश सिंह, डा. राजेन्द्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, उषा सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें