जौनपुर। गीतांजलि व जय मां वैष्णो देवी लंगर समिति की ओर से रविवार को हनुमान घाट पर बौद्घिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकलांग स्कूल के विकलांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश लोगों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान 60 बच्चों को गर्म कपड़े, कंबल व उनके हास्टल के प्रयोगार्थ चौकी का वितरण किया। कर्मचारी अमर बहादुर पटेल, सुनीता कुशवाहा, शक्ति सिंह, चंपा देवी, गजला व बिंदू यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कमुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन और अमरनाथ मोदनवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर डा.मंजू पासवान, सूर्यप्रकाश जायसवाल, गौतम सोनी, ओमप्रकाश सोनी, नीरज शाह, मोतीलाल यादव, संतोष त्रिपाठी, अरुणा सिंह, ज्योति सिंह व पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।