फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने की जरुरत

विज्ञापन
जीजीआईसी में आयोजित गोष्ठी में शामिल महिलाएं
विज्ञापन
जौनपुर। पहले की अपेक्षा महिलाएं अधिक जागरूक हुई हैं। जरूरत है उन्हें अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने की है। भारत ने कल्पना चावला और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को दिया जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया। ये बातें एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने नारी सुरक्षा सशक्तीकरण अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में जन-गण-मन संस्था की महिला शाखा की ओर से शनिवार को आयोजित समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से महिला सशक्तीकरण का दौर चल रहा है उससे यह बात साबित हुई है कि किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि आपके सामने कोई भी समस्या आती है तो आप पुलिस को बेखौफ बताएं जिससे की उनका आत्म विश्वास बना रहे। शहर कोतवाल शशि भूषण राय ने 1090, 181, 100 के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि हमें समाज में फैली बुराइयों को मिलकर दूर करना है। महामंत्री मिनाज शेख ने अतिथियों का स्वागत किया। डा. तसनीम फात्मा, प्रधानाचार्य जया सिंह, केके जायसवाल, अंजू पाठक, विजय लक्ष्मी यादव, चारु शर्मा ने भी संबोधित किया। पुलिस के अधिकारियों ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया। इस अवसर पर स्वर्णिमा जायसवाल, पूनम जायसवाल, माला सिंह, आदर्श वर्मा, तसनीम जैदी, एसआई सीमा यादव, लाडले जैदी, चंद्रशेखर जायसवाल, सूचि श्रीवास्तव सहित कालेज की छात्राएं, अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। संचालन सलमान शेख तथा आभार जया सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें