फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में परिवर्तन के लिए युवा करें पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज सबरहद में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिला हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक असमानता पर अंकुश लगाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए युवाओं को पहल करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला हिंसा, बाल विवाह एवं लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियां मात्र कानून से नही रुकेंगी। समाज मे महिलाओं शोषण किया जाता है तथा उनसे लिंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है। युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। गर्भ में ही लड़कियों मार दिया जाता है। ऐसे में समाज के युवाओं को सामने आना चाहिए ताकि इसका अंत संभव है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य डा. मनराज यादव ने कहा कि समाज से बाल विवाह बंद करने के लिए सबको जागरूक होना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने भी महिलाओं की आजादी पर बल दिया। संचालन डा. रियाज अहमद ने किया। इस मौके पर डा. विनय कुमार वर्मा, डा. तबरेज आलम, डा. अनामिका पांडेय, डा. अमित गुप्ता , डा. शिव कुमार यादव उपस्थित रहे। उधर, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहां में आयोजित कैंप में विद्यालय के छात्रों ने अनवर बेग इंटर कालेज और धार्मिक स्थल परिसर की सफाई की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सलीम खान, डा. तस्लीमा, डा. नगेन्द्र, एनपी उपाध्याय ब्रजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें