जौनपुर। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में कौशल विकास प्रशिक्षण की अहम भूमिका है। इसके तहत प्रदेश में प्रतिवर्ष लाखों युवाओं को प्रशिक्षण ेदकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ये बातें नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को वाजिदपुर में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कहीं।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत प्रदेश स्तर पर राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की ओर से उच्चस्तरीय निजी प्रशिक्षण संस्थाओं तथा प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार 14 से 35 वर्ष के युवाओं को कौशल विकास में दक्ष कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि तीन हजार प्रशिक्षणार्थियों को जिले में स्थापित 30 प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर एमआईएस मैनेजर राजीव कुमार, पंकज श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, यूपी सिंह, विनोद सिंह, शिवेंद्र सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, अजय त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश सिंह, विनय सिंह, अमित सिंह, डा. बीआर आंबेडकर टेक्निकल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के एमडी अजय सोनकर, संजय गुप्ता उपस्थित रहे।