मीरगंज। जंघई जंक्शन पर व्याप्त समस्याओं को लेकर मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा को पत्रक सौपा। जिसमें समस्याओं को दूर कराने की अपील की।
सांसद रामचरित्र निषाद ने बताया कि जंघई जंक्शन में गाडियों के ठहराव व जंघई -जफराबाद के बीच स्टेशनो पर प्लेट फार्म बनवाने,जंघई स्टेशन पर 12875 नई दिल्ली से पुरी निलांचल एक्सप्रेस व 12876 पुरी से नई दिल्ली निलांचल एक्सप्रेस, 12355 राजेंद्रनगर पटना से जम्मु जम्मुतवी एक्सप्रेस व 12356 जम्मू से राजेंद्रनगर पटना जम्मुतवी एक्सप्रेस, 12356 जम्मुतवी से पटना अर्चना एक्सप्रेस, 12669 चेन्नई छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस व 12670 छपरा से चेन्नई गंगा कावेरी एक्सप्रेस का ठहराव करने तथा जंघई स्टेशन पर ओएचई कनेक्सन जोड़ने,प्रकाश की व्यवस्था करने व जंघई से जफराबाद के बीच स्टेशनों पर प्लेट फार्म बनवाने की अपील की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह मौजूद रहे।