पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में विशेषज्ञ
जौनपुर। आने वाले समय में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सोलर पावर एकमात्र विकल्प होगा। सोलर पावर सिस्टम डिजाइन के क्षेत्र में भारत में बहुत से वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं। ये बातें साइबर मोशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद के सीएमडी प्रो. आनंद जम्भोलकर ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान में शुक्रवार से शुरू दो दिवसीय इंटरेक्शन कार्यक्रम में पहले दिन कहीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को सोलर पावर सिस्टम डिजाइन के गुर सिखाए। पवन संगानी ने प्रोटीएस वीएसएम एंबेडेड सिस्टम पर अपनी बात रखी। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को प्रोटीएस वीएसएम पर लाइव हैंड्स ऑन अभ्यास कराया गया। प्रोफेसर बीबी तिवारी ने वक्ताओं के स्वागत के साथ उनका परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बीटेक चतुर्थ एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इंजीनियरिंग संकाय के अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला के दूसरे दिन सोलर पावर विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही कंट्रोल सर्किट, पावर सिस्टम, मेगा ट्रेनिंग इत्यादि विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में शैलेश प्रजापति, रितेश, सुधीर, वर्तिका, प्रीति शर्मा, विकास कुमार, पीयूष, राजीव यादव, गौरी सिंह, रिया, सोनी, सुप्रिया, अचल मौर्य, विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।