जौनपुर। छठें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने आदि मांगों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल से मोटर साइकिल जुलूस निकाला, जो रोडवेज परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मांगों से संबंधित 18 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से भेजा।जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह व प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि काफी दिनों से मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छठें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने, राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर भत्ता देने, प्रदेश में सीधी भर्ती की अधिकतम आयु 40 वर्ष के दृष्टिगत तीन पदोन्नति देने व नई पेंशन योजना को समाप्त कर पूरानी पेंशन योजना बहाल करने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन मांग अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र मांग पूरा कराने की मांग की है। जुलूस में डा.गुलाब यादव,डा.अजय सिंह, अतहर शमीम, अली अहमद, सुबाष सिंह,अनिल त्रिपाठी, शैलेंद्र, डा.संजय सिंह, डा.सचिन सिंह,डा.दिलीप मौर्य, डा. प्रेमस्वरुप श्रीवास्तव, डा.मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।