आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने बढ़े विद्युत मूल्य के विरोध में पालिटेक्निक चौराहे पर बिजली बिल को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव मो. हैदर ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर व ग्रामीणों पर अन्याय कर रही है। जिला संगठन संयोजन सोम कुुमार वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में सस्ती बिजली देने का कार्य कर रही है। वहीं आठ महीने की योगी सरकार अब तक तीन बार विद्युत मूल्य मूल्य बढ़ा चुकी है। इस मौके पर राकेश चतुर्वेदी, राजेश अस्थाना, राजू, आशीष गुप्ता, संतोष कुमार चौहान, मनोज शर्मा, फौजदार विश्वकर्मा, रामसेवक यादव, करन गौड़, कल्लू यादव, शेखर चौहान, सूर्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एके राजन ने किया।