यूनियन बैंक आंफ इंडिया शाखा सिकरारा द्वारा बुधवार को शाखा परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ देने के लिए जागरुक किया गया।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार मेहर ने कहा कि कृषि से संबधित सभी लोन जैसे- डेयरी, पोल्ट्री, केसीसी, ट्रैक्टर व कृषि यंत्र आदि शामिल हैं। जिनके खाते बंद (एनपीए) हैं। ऐसे किसानों के लिए को एक मुश्त समाधान योजना संचालित की गई। इस योजना में 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किसानों को विशेष लाभ दे कर उनके कर्ज का भार उतारने का कार्य किया जाएगा,जो किसान इस योजना के अंतर्गत अपने ऋण चुका देंगे। उन्हें व्याज नहीं देना होगा और मूल ऋण में भी छूट दी जाएगी। साथ ही फिर नये वित्तमान के हिसाब से कृषि ऋण पा सकेगा। ऐसे सभी किसानों को जिनके खाते एनपीए हो चुके हैं। उनको नोटिस भेज दी गई है। नोटिस में सारी प्रक्रिया व सुविधा स्पष्ट रूप से लिखी है। वे नोटिस लेकर शाखा में आएंगे। शाखा प्रबंधन द्वारा उनकी पूरी मदद की जाएगी।