फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास का निर्माण गुणवत्ता युक्त करने के लिए खंड विकास अधिकारी ने बुधवार को ब्लाक सभागार में आवास के लाभार्थियों व मिस्त्रियों को जरूरी जानकारी दी। जिसमें मिस्त्रियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार आवास बनाने की जानकारी दी। वहीं लाभार्थियों को आवास का मानक बताया। खंड विकास अधिकारी महराजगंज सतीशचंद पांडेय ने ईंट की साइज व सीमेंट प्रयोग करने के तरीके आदि पर प्रकाश डाला। कहा कि ईंट की साइज, श्रेणी युक्त सीमेंट, आईएसआई लोहा व कंकरीट आदि का प्रयोग किया जाए। आउट मसाले का निर्माण व आरसी बैंड की जरूरत, भूकंप रोधी बनाना पिलर निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामानों की मात्रा खिड़की दरवाजा आदि सामानों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शेषमणि पांडेय, मनोरमा सिंह, संजय उपाध्याय, अशोक पांडेय, हरिप्रसाद पांडेय, जितेश सिंह आदि मिस्त्री व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें