फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड व रुट निर्धारण करने की मांग

विज्ञापन
ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे आटोरिक्शा चालक
विज्ञापन
जौनपुर। स्टैंड बनाने व रुट निर्धारित करने को लेकर आम आदमी पार्टी आटो चालक प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आटो खड़ा करने के लिए स्टैंड बनाने और रुट का निर्धारण करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र भी सौपा। अध्यक्ष कमलेश गिरी ने कहा कि आटो रिक्शा चालकों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। हम लोगों को कहीं भी आटो खड़ा नहीं करने दिया जाता है। साथ ही रुट का निर्धारण भी नहीं किया गया है। जिससे हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना सिंह, छोटेलाल यादव, संजय मिश्रा, रामनरायण प्रजापति व रामअवध यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें