फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी रात गूंजती रही नारे तकबीर की सदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के ख्वाजगी टोला स्थित इस्माइल शाह बाबा का सालाना उर्स एवं जलसा-ए-सीरतुन्नबी(स.अ.व.) नातिया मुशायरा शनिवार की रात अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सारी रात नारे तकबीर की सदाएं गूंजती रहीं। जलसा की अध्यक्षता पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद और निजामत शाहिद मुबारकपुरी ने किया।
विज्ञापन

सीरत पर तकरीर फरमाते हुए मौलाना हासिम कानपुरी ने कहा कि मौजूदा हालात में नबी के बताए रास्ते पर चलकर इस्लाम की सही तालीमात की रोशनी से पूरी दुनियां में अमन कायम हो सकता है। कार्यक्रम में मौजूद शायरों ने नाते नबी का नजराना पेश पूरी रात वाववाही लूटते रहे। नाते नबी की एक एक लाइन पर नारे तकबीर अल्लाहो अकबर की सदाएं गूंजती रही। शादाब पैकर कोलकाता, असद आजमी, शाहिद मुबारकपुरी, संदल जलालपुरी, साकिब रजा मुबारकपुरी, अकरम जौनपुरी ने नातों का गुलदस्ता पेश किया। इस मौके पर शकील मंसूरी, मोहम्मद हनीफ, हबीब रहमान, अब्दुल वाहिद, जमशेद अख्तर, महताब, महताब मंसूरी, डा. जावेद पप्पू, अब्दुल बसर, अफताब, एखलाख राईन, एखलाक राईन, इरशाद अनवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें