जौनपुर। शहर में अतिक्रमण हटाओ चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को पॉलिटेक्निक चौराहे से रूहट्टा तक यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से कई जगह हल्की झड़प भी हुई।
सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से लोगों का चलना दुष्वार हो गया है। दुकान से सामान निकालकर लोग सड़क पर रख दे रहे हैं। जिसकी वजह से जाम लग रहा है और आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में शुरू किया है। शनिवार को जब अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ तो दुकानदार खुद अपना सामान लेकर इधर-उधर करने लगे। कई जगह पुलिस ने सामानों को तितर बितर कर दिया जिसको लेकर कहासुनी भी हुई। टीएसआई विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नशे में धुत होकर कई लोगों ने बेवजह का बहस किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी चलता रहेगा।