फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का पुलिंदा लेकर एसडीएम से मिली महिलाएं

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को पत्रक सौंपती महिलाएं
विज्ञापन
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के तियरी गांव की महिलाएं समस्याओं को लेकर गुरुवार को एसडीएम से मिलीं। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड नहीं मिलने, समय से राशन का वितरण नहीं होने और शौचालय का लाभ नहीं देने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी से मिलने पहुंची महिलाओं ने एक-एक कर कई समस्याएं गिनाईं। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाने पर सरकार जोर दे रही है लेकिन गांव के जो लोग घर पर शौचालय का निर्माण करवाना भी चाहते हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया है। कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने कहा कि वे खेती और मजदूरी कर के परिवार चलाती हैं लेकिन अधिकतर लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें समय से राशन नहीं मिलता। एसडीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को गांव में राशन कार्ड और राशन वितरण की समस्या दूर कराने का निर्देश दिया। शिकायत करने वाली महिलाओं में चंद्रावती देवी, मालती देवी, रीता, पूनम, साधना, बसन्ती, लालमनी देवी, कैलाशी देवी, शशिकला देवी, मंजू उपाध्याय, शीला देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें