जिले में 15 दिसंबर से कौशल सप्ताह मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई।जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। साथ ही अधिकारियों व प्रशिक्षण प्रदाताओं को जिम्मेदारी सौपी गई।
कौशल विकास मिशन के जिला समंवक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कौशल विकास मिशन द्वारा अपनी स्थापना के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर 15 दिसम्बर से पांच दिवसीय कौशल सप्ताह मनाया जाना है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिम्मेदार अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिसम्बर को कौशल रैली का आयोजन, विद्यालयों में काउन्सिलिंग एवं प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण व जागरूकता बढाने के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन किया जाएगा। जबकि 20 दिसम्बर को रोजगार मेला कार्यक्रम एवं प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक में डीआईओएस उमेश शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई एसबी वर्मा, प्रधानाचार्य पालिटेक्निक राजकुमार एवं कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर राजीव कुमार, पंकज कुमार सहित प्रशिक्षण प्रदाता एएसटीएम, आरएसडब्ल्यूएम, जेकेएसएस, डा. बीआर अम्बेडकर टेक्निकल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, मेघा विनकाम व वाश नालेज के जिला समंवक उपस्थित रहे।