डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की रात मारपीट के दौरान फायरिंग के मामले में ब्लाक प्रमुख के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी ब्लाक प्रमुख के पुत्र जितेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई कृष्णा यादव को पिस्टल के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रद्युम्न सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस को कुछ अन्य आरोपियों की तलाश है।