जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में फर्जी कंपनी खोलकर हजारों लोगों का करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में कंपनी प्रबंधक आकाशदीप पाठक को लाइन बाजार पुलिस ने शनिवार की दोपहर बस अड्डे के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि र्स्काई लार्क लैंड डेवलपर्स एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर नामक कंपनी के जरिये फर्जी ढंग से कंपनी के निदेशक और अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में लोगों का का करोड़ों रुपये गबन कर लिया गया। इस मामले में दो माह पहले संतोष पांडेय, दिलीप कुमार जैन, रमाशंकर यादव, दुर्गा यादव, जयहिंद कुमार एवं आनन्द गुप्ता, आकाशदीप पाठक आदि नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लोगों से जमीन की खरीदारी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ले लिया था। इसके बाद जुलाई 2017 में कम्पनी बंद की और चुपके से फरार हो गए। पैसा लगाने वाले जलालपुर निवासी रजनीश यादव को जब मामले की भनक लगी तो उन्होंने लाइन बाजार थाने पर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इन सभी की तलाश रही थी। तीन अभियुक्तों ने उच्च न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले लिया है।