जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता ओपी राय एवं संचालन जिलामंत्री राजबली यादव ने की। वक्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारों पेंशनरों को राशिकरण सुविधा देने के पीछे पेंशनरों से व्यवसाय कर रही है। क्योंकि राशिकरण में मिलने वाली धनराशि की वसूली देते हुए पूरी धनराशि आठ वर्ष तीन माह में सरकार को वापस कर देते हैं। सरकार पन्द्रह वर्ष की अवधि तक राशिकरण की कटौती करती रहती है जो अन्याय है। इस मौके पर 22 सूत्रीय मांग पर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया और निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को लखनऊ में गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर आरपी पाण्डेय, सुदामा मिश्र, भरत यादव, गोपाल गुप्ता, शेषनाथ सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, बद्री नारायण चौबे, रामलखन विश्वकर्मा, भोलानाथ पाण्डेय मौजूद रहे।