फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ किसानों ने दिया कलेक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के किसानों ने सात सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा देने के साथ ही कृषि आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने मछलीशहर तहसील के रामपुर चौथार और जंघई फाटक के पास धान केंद्र खोलने, बिजली दर कम करने, जरौना रेलवे स्टेशन पर प्रकाश की व्यवस्था करने, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की मांग की। इस मौके पर राजकुमारी, राजेंद्र सिंह, रामसूरत, प्रेमराज मिश्र, सुशील तिवारी, संतोष यादव, जोखूलाल गुप्ता, रामचन्दर गुप्ता, भोलानाथ गुप्ता, अमृतलाल विश्वकर्मा, सावित्री विश्वकर्मा, सीता देवी, श्यामा देवी, लालती मौजूद रहीं। संचालन आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें