जौनपुर। टीडी कालेज और राज कालेज के छात्र नेताओं ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्रक सौंपकर बीएड और एलएलबी की परीक्षा में आ रही समस्या से अवगत कराया। परीक्षा नियंत्रक को सौपे गए पत्रक में कहा कि छात्र हीत में एलएलबी एवं बीएड की परीक्षा 20 दिसंबर से प्रारम्भ कराई जाएं। छात्रों का कहना है की शासन की मंशा है कि परीक्षाएं सीसी टीवी कैमरें की निगरानी में कराई जाएं। परन्तु भिन्न भिन्न महाविद्यालयों का सेन्टर महाविद्यालय ले रखा है। महाविद्यालय ने तो अब तक टेंडर प्रक्रिया का प्रकाशन कराया न ही इसमें कोइ रूचि नहीं ले रहा है। जिससे तिलकधारी महाविद्यालय में परीक्षा पारदर्शी तरीके से नहीं सम्पन्न हो सकेगी। इसके साथ-साथ यदि 14 दिसंबर से एलएलबी एवं ंबीएड की परीक्षा कराता है तो दिनांक 12 दिसंबर से महत्वपूूर्ण एसआई की परीक्षा शुरू होने के बाद 18दिसंबर तक चलेगी। जिस कारण से तमाम परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएगे। परीक्षा 20 दिसंबर से छात्रहित में कराई जाए। पहले तो छात्रों को भीतर जाने से रोक दिया गया। काफी प्रयास के बाद परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह गेट पर छात्रों से मिलने के लिए तैयार हुए। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र दूबे की निगरानी में छात्र नेताओं ने पत्रक सौपा।