फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा एवं परिश्रम से ही सफलता संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षा एवं परिश्रम के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिसने शिक्षा मेहनत से शिक्षा ग्रहण की वह जीवन में सफल रहता है। वह बंशराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल मजडीहा के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझें और विद्यालय के साथ ही साथ घर पर भी शिक्षा के लिए एक अच्छा माहौल बनाएं। लड़कों को शिक्षा देकर डाक्टर, इंजीनियर जरूर बनाएं, लेकिन बच्चियों की उपेक्षा न करें। बच्चियों को शिक्षित करोगे तो व दो-दो कुल मायके और ससुराल का नाम रोशन करेंगी। समाज में बच्चियों की शिक्षा को लेकर आज भी कुछ भ्रांतियां हैं। उसे दूर रहकर बच्चियों को शिक्षित करके उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम शिक्षक और अभिभावक करें। जिससे देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ सके। आयोजन में रेडियंस नाम के पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। दस शिक्षकों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित भी किया गया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता डा. ज्ञानचंद चित्रबंशी ने की। विद्यालय की डायरेक्टर जागृति चित्रबंशी ने आगंतुको के प्रति आभार जताया। संचालन प्रियंका चित्रबंशी व पूजा सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. प्रेमचंद्र चित्रवंशी, इरफान अहमद, फादर एंथोनी रोड्रिग्स, मनीष सिंह, अजीत प्रजापति, संगीता जायसवाल, रुपेश जायसवाल, बृज भान राजभर, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें