फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को ननिहाल खोजते हुए पहुंचा भतीजा 21-30-57

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के हत्या के आरोपी को ननिहाल खोजते हुए मंगलवार को भतीजा चार युवकों के साथ ननिहाल पहुंचा। इस दज्ञैरान आरोपी के बारे में पुंछताछ की। कुछ भी पता नहीं चल पाने के बाद उसने ननिहाल वालों को जान से मारने की धमकि देते हुए फरारा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के मारिकपुर गांव निवासी शिवसागर सिंह पुत्र बाबा सिंह ने अपने बहन की शादी रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ बच्चा सिंह के साथ किया था। जिनके एक पुत्र सौरभ सिंह बीते एक दिसंबर को रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव निवासी जटाशंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह को गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी भी हैं। जिसमें मृतक जटाशंकर सिंह के भतीजे रोशन सिंह के तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें एक आरोपी ओम प्रकाश सिंह उर्फ बच्चा सिंह का पुत्र सौरभ सिंह भी था। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे असलहे से लैस होकर दो बाइक पर सवार चार लोग सौरभ सिंह के ननिहाल मारिकपुर गांव आ धमके और आरोपी सौरभ सिंह के मामा शिवसागर सिंह से सौरभ और उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगे। शिवसागर सिंह का आरोप है कि चारो युवको ने घर में जबरदस्ती घुस कर सभी कमरों की तलाशी ली और जब कोई नही मिला तो वह हमें व हमारे घर की महिलाओं को असलहा सटाकर सौरभ सिंह व उसकी मां के बारे में जानकारी बताने की बात कही। जब हम लोगों ने उन लोगों के बारे में कोई भी जानकारी ना होने की बात बताई तो उन्होंने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से असला लहराते हुए फरार हो गए। हम लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सुरेरी थाने पर व सौ नंबर पर दी। स्थानीय पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक चारों युवक असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो चुके थ।े वही पीड़ित शिवसागर सिंह द्वारा सुरेरी थाने पर एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें