जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों को प्रायोगिक परीक्षा की वीडियोग्राफी करानी होगी। प्रायोगिक परीक्षा के बाद वीडिोग्राफी की सीडी विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी। प्रायोगिक परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। परीक्षा समिति में लिए गए इस फैसले की सभी कालेजों को सूचना भेजी जा रही है। कालेजों को अंकपत्र के साथ परीक्षा की सीडी भी जमा करनी होगी। प्रायोगिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा में भी यही शर्त लागू रहेगी। इस संबंध में विवि प्रशासन 807 कालेजों को पत्र जारी कर रहा है।