फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को वितरित किया गया फूड लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर(ब्यूरो)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को जायसवाल धर्मशाला में फूड लाइसेंस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक सौ से अधिक लाइसेंस वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल हमेशा गंभीर रहाता है। उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करता है। जिसके क्रम में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खाद्य एवं औषधी प्रशासन के माध्यम से चलाता रहेगा। जिला महामंत्री अशोक साहू व नगर अध्यक्ष अनवारुल हक ने कहा कि व्यापारियों के हितों को के लिए व्यापार मंडल को जो भी कुर्बानी देनी होगी। उससे व्यापार मंडल पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल, शिव कुमार साहू,शीतला मोदनवाल, प्रेमचंद्र मोदनवाल, कुसुम, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें